हापुड़ की बेटियों से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री को मिला अवार्ड

हापुड़ की बेटियों से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री को मिला अवार्ड

लगभग दो साल पहले यूपी के छोटे से जिले हापुड़ में एक समाजसेवी संस्था से जुड़ी कुछ महिलाओं ने एक सपना देखा। सपना था ग्रामीण महिलाओं को माहवारी के दौरान सैनिटरी पैड इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना। जिला मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर गांव काठीखेड़ा से जुड़ी कुछ महिलाओं ने अपने गांव से ही इस सफर को शुरू करने की सोची।काठी खेड़ा की इन महिलाओं के हौसले को बताती डॉक्यूमेंटरी पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस ने ऑस्कर अवार्ड के शॉर्ट सब्जेक्ट डॉक्यूमेंटरी वर्ग में अवार्ड जीता है। इससे जुड़ी हापुड़ की दो बेटियां भी यह पुरस्कार लेने ऑस्कर समारोह में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *