राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा हो सकते हैं गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर नया दावा किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने कहा है कि, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की बात पहले कही थी, क्योंकि मनीष सिसोदिया ‘शराब नीति’ को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी की घेरे में है। पिछले दिनों सीबीआई ने उनके यहां छापेमारी भी की थी।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,’जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग  गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, अभी ये लोग बना रहे हैं।’

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1575722019181973504?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575722019181973504%7Ctwgr%5E0ca1e86e536de7a7cec6f41dd84a4e6bff01e047%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Findia%2Fdelhi%2Fstory%2Fnow-arvind-kejriwal-alleged-that-raghav-chadha-can-be-arrested-ntc-1547139-2022-09-30

गौरतलब है कि, दिल्ली सरकार पहले ही आबकारी नीति को लेकर कटघरे में है। इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। ईडी ने इस मामले में इंडोस्पिरिट के मालिक समीर महेन्द्रू को गिरफ्तार भी किया है। समीर महेन्द्रू को लेकर ईडी का दावा है वो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी हैं।  इस शराब नीति की वजह  उन्होंने 9 महीने में 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। सीबीआई ने इस मामले में विजय नायर को गिरफ्तार किया था। विजय नायर आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन का काम देख रहे थे। विजय की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल का कहना था कि,अब उन्होंने आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन का काम देखने वाले विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नायर पहले पंजाब में अच्छा काम किया और अब गुजरात में कम्युनिकेशन का काम संभाल रहे थे। इसी वजह से भाजपा वाले बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं, क्योंकि गुजरात में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।आम आदमी पार्टी को दबाने के लिए पहले सत्येंद्र जैन, आप विधायक अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया, अब विजय नायर को झूठे केस में गिरफ्तार किया है। अगले हफ्ते उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले हैं। यह लोग आम आदमी पार्टी के हर छोटे कार्यकर्ता को जेल में डालेंगे, अगर आपको जेल जाने से डर लगता है तो आज ही पार्टी छोड़ दो।

 

यह भी पढ़ें:गुजरात बचाने की जद्दोजहद