वरुण पर बढ़ा सस्पेंस

लंबे समय से राजनीति के गलियारों में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर कयासबाजियों का दौर चल रहा है। नेहरू-गांधी परिवार के वरुण काफी अर्से से भाजपा नेतृत्व की उपेक्षा के चलते हाशिए में डाल दिए गए हैं। स्व ़ इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र स्व ़संजय गांधी के बेटे वरुण को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी में लाने के इच्छुक बताए जाते हैं। स्वयं  पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संग वरुण के रिश्ते खासे मधुर हैं। संकट लेकिन उनकी मां मेनका गांधी के चलते है जिनके अपनी जेठानी सोनिया गांधी संग खास निभती नहीं। बहरहाल संजय गांधी के करीबी मित्र रहे कमलनाथ की मध्य प्रदेश में ताजपोशी के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर वरुण की कांग्रेस में इन्ट्री को लेकर शुरू हो गया है। संजय गांधी के घनिष्ठ मित्र रहे कमलनाथ ने भोपाल में अपनी ताजपोशी के दिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ-साथ स्व. संजय गांधी के कटआऊट लगा इन चर्चाओं को हवा देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *