नोएडा: कंपनी के वाइस प्रसिडेंट ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद की आत्महत्या

नोएडा: कंपनी के वाइस प्रसिडेंट ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद की आत्महत्या

सेक्टर-144 स्थित पैरामाउंट फ्लोरविले सोसायटी निवासी एक निजी कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष ने मंगलवार रात पंख से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले पत्नी के नाम अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से गुरुग्राम निवासी स्वरूप राज जेनपैक्ट कंपनी में सहायक उपाध्यक्ष थे। उन पर कंपनी की दो महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसकी जांच चल रही है। कंपनी ने जांच पूरी होने तक मंगलवार को उनको निलंबित कर दिया था और लैपटॉप व आई कार्ड जमा करवा लिया था। एचआर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक कंपनी के किसी भी कार्य में वे हिस्सा नहीं ले सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *