मुंबई: अंधेरी के ESIC हॉस्पिटल में लगी आग, छह महीने के बच्चे समेत 8 की मौत

मुंबई: अंधेरी के ESIC हॉस्पिटल में लगी आग, छह महीने के बच्चे समेत 8 की मौत

मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी (ESIC) अस्‍पताल में आग से 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में छह महीने का बच्चा भी है. वहीं, अभी तक लगभग 140 लोगों को बचाया जा चुका है. यह जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों की तरफ से दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हुई हैं. एक बचाव वाहन और 16 एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने का अंदेशा है. राहत और बचाव अभियान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *