दास के गवर्नर बनने के बाद आज RBI बोर्ड की अहम बैठक
शक्तिकांत दास के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर बनने के बाद आज बोर्ड की अहम और बड़ी बैठक होने जा रही है। गवर्नर बनने के बाद सार्वजनिक बैंकों के प्रमुखों के साथ हुई बैठक में दास इस बारे में साफ संकेत दे चुके हैं कि वह सभी मुद्दों का बातचीत के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में हैं और उनकी पूरी कोशिश केंद्रीय बैंक की स्वायत्ता को बनाए रखने की होगी।
