राजस्थान: पाली में भाजपा प्रत्याशी के घर पर और बारां में सड़क पर मिली ईवीएम

राजस्थान: पाली में भाजपा प्रत्याशी के घर पर और बारां में सड़क पर मिली ईवीएम

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बारां और पाली जिले में चुनाव के बाद ईवीएम को लेकर बरती गई लापरवाही पर चुनाव अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। बारां जिले में ईवीएम सड़क पर लावारिस पड़ी मिली। वहीं पाली जिले में भाजपा प्रत्याशी के घर में ईवीएम मिली।बारां जिले में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद इलाके में एक ईवीएम सड़क पर पड़ी मिली। इस घटना के संबंध में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशानस ने इन ईवीएम को किशनगंज में स्ट्रांगरूम में रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *