सुनील अरोड़ा बने नये मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त

सुनील अरोड़ा बने नये मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त

केन्द्र सरकार ने मंगलवार को औपचारिक रूप से चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को देश का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया. विधि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्‍ट्रपति ने चुनाव आयोग में सबसे वरिष्‍ठ निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के रूप में नियुक्‍त किया है. मंत्रालय का कहना है कि सुनील अरोड़ा दो दिसम्‍बर, 2018 को मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *