17 मिनट में बाबरी तोड़ दी थी तो कानून बनाने में कितना समय लगता है: संजय राउत

17 मिनट में बाबरी तोड़ दी थी तो कानून बनाने में कितना समय लगता है: संजय राउत

2019 के चुनाव से पहले अयोध्या राजनीतिक दलों के लिए अखाड़ा बनता जा रहा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे  25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे. उनकी यात्रा से पहले शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बीजेपी को राम मंदिर को लेकर अध्यादेश लाने को कहा है. उन्होंने कहा,” राम मंदिर पर सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए. अगर मोदी जी चाहेंगे तो अध्यादेश आ सकता है”

संयज राउत ने कहा,”हमने 17 मिनट में बाबरी तोड़ दी थी तो कानून बनाने में कितना समय लगता है. राष्ट्रपति भवन से लेकर यूपी तक बीजेपी की सरकार है. राज्य सभा में कई ऐसे लोग हैं जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे. जो विरोध करेगा उसका देश में घूमना मुश्किल होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *