लेखक बन फंसे नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कॉपी राइट की चोरी के मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने गत् सप्ताह नीतीश कुमार के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराने के आदेश दिए हैं। मामला जेएनयू के अतुल कुमार सिंह के रिसर्च वर्क से जुड़ा है। सिंह का आरोप है कि उनके रिसर्च वर्क से चोरी कर पटना के एक संस्थान ने पुस्तक प्रकाशित कर डाली जिसका लेखक नीतीश कुमार को बताया गया। मामला तूल पकड़ा तो पुस्तक का दूसरा संस्करण लाया गया जिसमें लेखक बतौर नीतीश कुमार का नाम हटा दिया गया था। सिंह ने इस मामले को लेकर 2010 में दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट ने इस मामले में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर डाली है। सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव में यह मामला तूल पकड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *