हाशिमपुरा हत्याकांड मामले में आज आएगा फैसला

हाशिमपुरा हत्याकांड मामले में आज आएगा फैसला

बहुचर्चित मेरठ के हाशिमपुरा नरसंहार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने आरोपी बनाए गए पीएससी के 16 जवानों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था, जिसे पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वर्ष 1987 में हाशिमपुरा में हुए इस मामले में 42 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जवानों पर आरोप था कि उन्होंने एक गांव से पीड़ितों को अगवा गंगनहर के पास उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिए थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में छह सितंबर को सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *