राहुल ने अपने बयान पर मारी पलटी, बोले- मैं कन्फ्यूज हो गया था

राहुल ने अपने बयान पर मारी पलटी, बोले- मैं कन्फ्यूज हो गया था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम पनामा पेपर्स घोटाले में शामिल है। लेकिन अब उन्होंने अपने इस बयान पर पलटी मार ली है।
राहुल गांधी ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि भाजपा में इतना भ्रष्टाचार है कि मैं कल कन्फ्यूज हो गया था। मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापमं घोटाले किए हैं।राहुल गांधी प्रदेश के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान सोमवार को झाबुआ में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘पनामा पेपर्स मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम भी सामने आया है, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पाकिस्तान जैसे देश ने इसी मामले को लेकर अपने पूर्व प्रधानमंत्री (नवाज शरीफ) को दंडित कर जेल में डाल दिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *