Óñ¼ÓÑìÓñ░Óñ¥Óñ£ÓÑÇÓñ▓ ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬, Óñ¼ÓñÜÓÑìÓñÜÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ©Óñ«Óñ▓ÓÑêÓñéÓñùÓñ┐Óñò Óñ¼Óñ¿Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ ÓñëÓñòÓñ©Óñ¥ Óñ░Óñ╣Óñ¥ WHO

ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो हिचकियों से परेशान !

हमेशा अजीबोग़रीबों बयान से पहचाने जाने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो इस वक्त हिचकियों से बेहद परेशान है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कई दिनों से उन्हें लगातार हिचकियां आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी सर्जरी भी हो सकती है। दरअसल, बोल्सोनारो द्वारा इस महीने की शुरुआत में डेंटल इम्प्लांट कराया गया था। जिसके बाद से ही राष्ट्रपति को लगातार हिचकियां आ जा रही है।

‘अल जजीरा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को राजधानी स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी लगातार हिचकियों का कारण जानने के लिए डॉक्टर्स जांच कर रहे हैं।

डॉक्टर टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेंगे कि बोल्सोनारो की सर्जरी की जाए या नहीं। वहीं राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बोल्सोनारो अब स्वस्थ है। बयान के अनुसार, वर्ष 2018 में बोल्सोनारो के पेट में एक चुनावी रैली के दौरान चाकू मारा गया था, उसके बाद से उन्हें कई सर्जरी का सामना करना पड़ा है।

पिछले हफ्ते बोल्सोनारो ने एक लोकल रेडियो स्टेशन से बात करते हुए बोला था, ‘मेरे साथ यह पहले भी हुआ है। हो सकता है दवाओं के कारण हो रहा हो। 24 घंटे मुझे हिचकियां आ रही हैं।’ राष्ट्रपति ने अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व अपने समर्थकों से शेयर किया था कि वह जब भी अधिक बोलने का प्रयास करते हैं, हिचकी वापस आने लगती हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कोरोना वायरस को एक सामान्य बीमारी बताया था। हालांकि बाद में वह खुद भी कोरोना से पीड़ित हो गए थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर पुरुष कोरोना वैक्सीन लगवा लेते है तो वह मगरमच्छ बन जाएंगे और महिलाओं के मूंछें आ जाएंगी।

भारत की Covaxin को लेकर क्यों ब्राजील में हो रहा है बवाल ?