‘सुपर-30’ में करिश्माई अंदाज

टीवी के पॉपुलर शोज ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में करिश्मा के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ‘सुपर 30’ में करिश्मा ऋतिक के साथ एक गाने में डांस करती नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर किसी तरह की पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। खबरों की मानें तो करिश्मा और ऋतिक पर फिल्माए गए इस गाने को मुंबई में ही शूट किया जाएगा। इस गाने को विजय गांगुली कोरियोग्राफ करेंगे। इस खबर के साथ ही करिश्मा ने एक बार फिर हॉट एंड बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में ब्लैक इनर वियर पहने करिश्मा सॉफ्ट टॉय के साथ जानलेवा एक्सप्रेशंस देती हुई नजर आ रही हैं। करिश्मा फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ में भी नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें, करिश्मा ने सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में भी काम किया है। अक्सर करिश्मा अपनी हॉट एंड बोल्ड पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जो हाथों हाथ वायरल हो जाती हैं। करिश्मा इन दिनों अपने फोटोशूट के चलते खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर नजर आई करिश्मा शर्मा की ये हॉट तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *