महाराष्ट्र के अस्पताल ही बन रहें काल , 3 दिन में 37 की मौत
महाराष्ट्र में दो दिन पहले 24 मरीजों की मौत के बाद आज सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर यही के पालघर से दुख भरी खबर समने आई है। पालघर जिले के विरार ( पश्चिमी ) में स्थित विजय वल्लभ कोविड सेंटर के आईसीयू में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के वक्त आईसीयू में 15 मरीज थे। जबकि पूरे अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे। आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह ऐसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद महाराष्ट के सीएम उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
संबंधित समाचार : महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना का असर, शिवसेना-NCP के रिश्तों में खटास

याद रहे कि दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के नासिक में सरकारी अस्पताल में बड़ी घटना घटी थी। नासिक नगर निगम के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया था। इसे रिपेयर करने मे आधा घंटा का वक्त लगा। इस दौरान ऑक्सीजन सप्लाई रोक दी गई। इसके चलते 24 मरीजों की मौत हो गई थी। जिस वक्त ऑक्सीजन आपूर्ति रोकी गई, उस समय अस्पताल में 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटिलेटर पर थे।
