भारत बंद: कहीं शांतिपूर्ण तो कहीं हुई हिंसक

भारत बंद के दौरान एक बार फिर विपक्षी एकता की निकली हवा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस और विपक्ष अपनी एकता का पदर्शन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। भारत बंद के बहाने भी विपक्ष अपनी एकता का पदर्शन रामलीला में कर रही है। कांग्रेस ने भारत बंद पर सपा, बसपा, डीएमके समेत 20 दलों के समर्थन का दावा किया है। पर उनके इस दावे की हवा सपा-बसपा ने निकाल दी।

रामलीला मैदान में भारत बंद को लेकर कांग्रेस एक सभा कर रही है। मैदान के मंच पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता उपस्थित हैं। कांग्रेस के अलावा शरद यादव, आप से संजय सिंह मौजूद हैं। पर सपा-बसपा के कोई नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे। इससे विपक्षी एकता को झटका लगा है। यही नहीं सपा-बसपा का प्रभाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश में दोनों दलों के कार्यकर्ता बंद के लिए सड़क पर नहीं उतरे।
लेफ्ट दल बंद के साथ है। सुबह 9 से दोपहर 3 तक बंद की अपील की गई है। कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में छुट्टी कर दी गई है। दवा दुकानों, अस्पताल और एंबुलेंस को बंद से बाहर रखा गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी भारत बंद के साथ है। पार्टी के सांसद का कहना है कि हम बढ़ते दामों का पुरजोर विरोध करते हैं। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और शरद यादव जैसे नेता भी मुखर हैं। रामलीला मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा के पूरा विपक्ष को एक साथ आना चाहिए और अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। राहुल गांधी ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी और राजघाट से रामलीला मैदान तक पद यात्रा की।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में भारत बंद के दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात के भड़ूच में प्रदर्शनकारियों ने टायरों को आग लगाई और बसों को रोका। अन्य विपक्षी पाटर्यिं भी बंद में शिरकत कर रही हैं और बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटरियों को रोक दिया।
बिहार के भोजपुर में भारत बंद के दौरान तमाम पार्टियों ने शांतिपूर्ण जाम किया। कई ट्रेनें भी रोकी। तेलंगाना के यदाद्रि भुवनगिरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोंगिर और मुशीरबाद बस डिपो में तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया। ओडिशा के भुवनेश्वर में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *