भारत बंद :  मध्यप्रदेश के कई जिलों में धारा-144,बिहार में कई जगहों पर ट्रेनें रोकी गई,

भारत बंद :  मध्यप्रदेश के कई जिलों में धारा-144,बिहार में कई जगहों पर ट्रेनें रोकी गई,

अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) संशोधन अधिनियम के खिलाफ सवर्ण संगठनों ने आज भारत बंद का एलान किया है। बंद का आह्वान सवर्ण समाज, करणी सेना, सपाक्स एवं कई अन्य संगठनों ने किया है। बंद के मद्देनजर देश के सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।  देशभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कई जगह धारा 144 लगा दी गई है। किसी भी हिंसा-उपद्रव से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। बंद का समर्थन करने वाले संगठनों का कहना है कि वे जाति और धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध करते हैं। बंद का समर्थन करने वाले संगठनों ने सड़कों पर उतरने और प्रमुख नेताओं का घेराव करने की तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *