1000 और 500 के बंद हुए 99.3 प्रतिशत नोट वापस आए: रिजर्व बैंक

1000 और 500 के बंद हुए 99.3 प्रतिशत नोट वापस आए: रिजर्व बैंक

2016 में नोटबंदी लागू होने के बाद बंद किए गए 500 और 1,000 रुपये के नोटों का 99.3 प्रतिशत बैंको के पास वापस आ गया है. रिजर्व बैंक की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इसका तात्पर्य है कि बंद नोटों का एक काफी छोटा हिस्सा ही प्रणाली में वापस नहीं आया. सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि इसके पीछे मुख्य मकसद कालाधन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है. रिजर्व बैंक को प्रतिबंधित नोटों की गिनती में काफी अधिक समय लगा है. सरकार ने नोटबंदी की घोषणा के बाद लोगों को पुराने नोटों को जमा कराने के लिए 50 दिन की सीमित अवधि उपलब्ध कराई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *