अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड पर किया 5000 करोड़ मानहानि का केस

अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड पर किया 5000 करोड़ मानहानि का केस

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनियों ने कांग्रेस के स्वामित्व वाले समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इन कंपनियों ने दावा किया कि समाचार पत्र ने राफेल विमान करार को लेकर फर्जी और अपमानजनक लेख प्रकाशित किए।

रिलायंस डिफेंस, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड, नेशनल हेराल्ड के पब्लिशर, एडिटर इंचार्ज जफर आगा और लेख के लेखक विश्वदीपक के खिलाफ दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर कराया है। ये कंपनियां अनिल अंबानी के रिलायंस समूह का हिस्सा हैं। यह मुकदमा शुक्रवार को शहर की सिविल और सत्र न्यायाधीश पीजे तामकुवाला की अदालत में दर्ज कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *