कश्मीर में बकरीद पर हिंसा

कश्मीर में बकरीद पर हिंसा

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बकरीद पर भी हिंसा भड़क उठी। घाटी में कई जगह ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया। वहीं आतंकवादियों ने तीन पुलिसकर्मियों और एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में ईद की नमाज के बाद घर लौटते समय प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल फयाज अहमद शाह की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य विशेष पुलिस अधिकारी मोहम्मद याकूब शाह को पुलवामा जिले में गोली मार दी गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आतंकियों ने पुलवामा में ही पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ डार की उनकी घर में हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *