केरल मेँ  बारिश के बंद होने से  बाढ़ में कुछ राहत

केरल मेँ बारिश के बंद होने से बाढ़ में कुछ राहत

केरल में कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ से थोड़ी राहत मिली है। रविवार १९ अगस्त से बारिश कुछ थम गई, जिससे त्रासदी झेल रहे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई. लेकिन सैकड़ों की जान लेने के साथ-साथ लाखों लोगों को बेघर कर गई इस बारिश की वजह से 7,24,649 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं, और बाढ़ पीड़ितों को मदद देने के उद्देश्य से साढ़े पांच हज़ार से भी ज़्यादा राहत शिविर स्थापित किए गए हैं. रविवार को बारिश के थम जाने के बाद कई शहरों और गांवों में जलस्तर में कमी आई है. मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने कहा, “शायद यह अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है, जिससे भारी तबाही मची. इसलिए हम सभी प्रकार की मदद स्वीकार करेंगे।”  मौसम विभाग ने भी भविष्यवाणी किया है कि अगले कुछ दिन बारिश नहीं होगी। यह राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों को भी काम करने में आसानी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *