मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में भगदड़, 15 लोग घायल

मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में भगदड़, 15 लोग घायल

सावन के तीसरे सोमवार को प्रशासन की सारी व्यवस्था उस वक्त धरी की धरी रह गई जब रविवार और सोमवार की देर रात एक बजे के बाद से कांवरियों का सैलाब उमड़ने लगा। पौने दो बजे आमगोला ओवरब्रिज पर बना अस्थायी डिवाइडर पूरी तरह टूट गया। भगदड़ मचने से दो दर्जन से अधिक कांवरिया घायल व बेहोश हो गए। कुछ कांवरिया पुल से भी कूदने लगे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। भीड़ के बीच में फंसे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पीछे हट गए। इसके बाद बांस-बल्ले से भीड़ को काबू पाने की कोशिश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *