हॉकी की रैंकिंग में सुधार

भारतीय हॉकी टीमों ने हाल में जो शानदार प्रदर्शन किया उसका फायदा उन्हें एचआईएफ रैंकिंग में मिल गया है। पुरुष टीम को एक स्थान का फायदा हुआ है जिससे वह टॉप पांच में शामिल हो गई है, वहीं महिला टीम भी एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पिछले महीने नीदरलैंड में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। शीर्ष दस रैंकिंग में शामिल टीमों में सिर्फ भारतीय टीम ही अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रही है। भारत के अब 1484 अंक हैं जो 2012 के ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी, इंग्लैंड और स्पेन जैसी टीमों से अधिक हैं। विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 1906 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है। भारतीय टीम अब एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। मलेशिया 12वें स्थान के साथ रैंकिंग में दूसरी सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीम है जिसके बाद पाकिस्तान और कोरिया का स्थान है।

लंदन में पिछले सप्ताह हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच की ताजा रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड से हारी टीम टूर्नामेंट से पहले दसवें पायदान पर थी। भारतीय महिला टीम भी एशियाई देशों में सर्वोच्च रैंकिंग की टीम है। भारत के बाद कोरिया (10वें) चीन (11वें) और जापान (14वें) स्थान पर है। भारतीय महिला टीम की यह अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। भारतीय टीम ने हाल ही में खेले गए महिला वर्ल्ड कप में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय महिला टीम भी एशियाई देशों में सर्वोच्च रैंकिंग की टीम है। भारत के बाद कोरिया (10वें) चीन (11वें) और जापान (14वें) स्थान पर है। एशियन गेम्स में भारत की टीम टॉप रैंक टीम के तौर पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *