मुजफ्फरपुर रेप कांड : गलत वातावरण बनाया जा रहा है-नीतीश कुमार

मुजफ्फरपुर रेप कांड : गलत वातावरण बनाया जा रहा है-नीतीश कुमार

मुजफ्फरपुर रेप केस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना निंदनीय और शर्मनाक है. लेकिन इस घटना को लेकर एक गलत वातावरण बनाया जा रहा है. हाईकोर्ट की निगरानी में जांच हो रही है. जांच तेजी से हो रही है. हमने रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की है.  नीतीश कुमार ने दिल्ली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में हुये कैंडल मार्च पर निशाना साधते हुये कहा कि जिन लोगों ने महिलाओं को अपशब्दों कहे वह कैंडल मार्च कर रहे हैं. जब उनसे राज्यपाल की चिट्ठी और बीजेपी नेता सीपी ठाकुर की ओर से मंजू वर्मा के इस्तीफा की मांग पर बीजेपी के खेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबको बोलने का अधिकार है. बीजेपी के सांसद की ओर जो कुछ बोल गया है उसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रतिक्रिया जाए. समाज कल्‍याण मंत्री मंजू वर्मा की  मामले में संलिप्‍तता को लेकर पूछे  गए एक सवाल के जवाब में नीतीश  कुमार ने कहा कि यह सब  आधारहीन आरोप हैं. उन्‍होंने कहा कि यदि कोई मंत्री का संबंधी इस मामले  में संलिप्‍त होंगे तो उसे भी नहीं  छोड़ा जाएगा. लेकिन यह मसला अभी  क्‍यों उठाया जा रहा है. मैंने उन्‍हें  (समाज कल्‍याण मंत्री मंजू वर्मा)  बुलाया और उनसे पूछा. लेकिन वो  इस मामले में किसी प्रकार की  संलिप्‍तता से इंकार कर गईं.  आधारहीन आरोपों को कैसे जस्टिफाई किया जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *