लंदन कोर्ट ने विजय माल्या की जमानत अवधि बढ़ाई

लंदन कोर्ट ने विजय माल्या की जमानत अवधि बढ़ाई

प्रत्यर्पण मामले में लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने विजय माल्या की जमानत अवधि को बढ़ा दिया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने भारत से मुंबई की ऑर्थर जेल के वीडियो मांगे हैं। माल्या का लंदन से प्रत्यर्पण कराने के बाद इसी जेल में रखा जा सकता है। भारत ने कोर्ट की बात मान ली। विजय माल्या अपने प्रत्यर्पण के लिये चल रही सुनवाई में समापन दलीलों के लिये मंगलवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। वह भारत में धोखाधड़ी के आरोपों में वांछित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *