यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
हथिनी कुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का खतरे के निशान से ऊपर हो गया हैं मंगलवार सुबह जलस्तर बढ़कर 206 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना खादर इलाके में रहने वाले करीब 10 हजार लोगों को अब राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी भी राहत कैंपों में पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन बढ़ते जल स्तर को लेकर मुस्तैदी बरत रहा है। इससे ज्यादा जल स्तर बढ़ता है तो सरकार सेना की मदद लेगी।
