Óñ╣ÓÑçÓñ«ÓñéÓññ Óñ©ÓÑïÓñ░ÓÑçÓñ¿ Óñ¿ÓÑç BJP Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ©Óñª, Óñ½ÓÑçÓñ©Óñ¼ÓÑüÓñò ÓñöÓñ░ ÓñƒÓÑìÓñÁÓñ┐ÓñƒÓñ░ Óñ¬Óñ░ ÓñáÓÑïÓñòÓñ¥ 100 ÓñòÓñ░ÓÑïÓñíÓñ╝ ÓñòÓñ¥ ÓñªÓñ¥ÓñÁÓñ¥

हेमंत सोरेन ने BJP सांसद, फेसबुक और ट्विटर पर ठोका 100 करोड़ का दावा

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवर न्यायधीश कोर्ट में मानहानि का केस किया है। इसमें मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक और ट्विटर को आरोपी बनाया गया हैं।

आवेदन में सीएम ने कहा है, “सांसद ने गलत इरादे से ट्विटर और फेसबुक का सहारा लेकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी मानहानि की है।” हेमंत सोरेन ने भाजपा सांसद, फेसबुक और ट्विटर पर 100 करोड़ रुपए का दावा ठोका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मेरी छवि बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया हैं। केस की सुनवाई पहले 5 अगस्त को होनी थी। लेकिन हुई नहीं। अब केस की सुनवाई 22 अगस्त को होगी। केस को दाखिला किया गया हैं उसे स्वीकारा नहीं गया हैं।

कोर्ट द्वारा केस की स्वीकृति के बाद ही नोटिस जारी किया जाएगा। शुक्रवार को ट्वीट कर केस दर्ज की जानकारी निशिकांत दुबे ने दी। ट्विटर पर सांसद ने लिखा कि मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। दुष्कर्म, अपहरण का आरोप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी पर किसी लड़की ने मुंबई में लगाया था। आप उस लड़की पर केस दर्ज नहीं करके मेरे ऊपर केस कर रहे हैं। धन्यावाद आपका सौभाग्य हैं कि सरयू राय की तरह मुझे भी मुख्यमंत्री से लड़ने का मौका मिला हैं।

वहीं हेमंत सोरेन ने उनके ट्वीट को टैग करते हुए कहा कि वह एक कानूनी चैनल के माध्यम से अपने आरोपों का जवाब देगें। पिछले दिनों सांसद निशिकांत दुबे पर सीएम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मुकदमें में कहा गया है कि 27 जुलाई 2020 से निशिकांत दुबे बदनाम करने वाले बयान प्रकाशित कर रहे हैं। श्री सोरेन पर हमला करते हुए उन्हें सार्वजनिक रुप से घोटाले, ओडियम, अवमानना और घृणा और उनकी प्रतिष्ठा को घूमिल करने के लिए दुर्भाग्यपूर्ण ढंग हमला किया।