मराठा संगठनों का आरक्षण को लेकर उग्र हुआ आंदोलन

मराठा संगठनों का आरक्षण को लेकर उग्र हुआ आंदोलन

मराठा संगठनों का आरक्षण के लिए किया जा रहा महाराष्ट्र बंद आंदोलन उग्र हो गया है। बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को औरंगाबाद के गंगापुर में एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से मराठा आरक्षण को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन की आग धीरे-धीरे मुंबई की ओर बढ़ रही है। मराठा क्रांति समाज ने बुधवार को ठाणे, नवी मुंबई और रायगढ़ में बंद का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक, इस बंद में स्कूल और कॉलेजों को शामिल नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *