ÓñàÓñ©Óñ« Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñòÓÑâÓññÓñ┐ ÓñòÓñ¥ ÓñªÓÑïÓñ╣Óñ░ÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñ░ ÓñØÓÑçÓñ▓ Óñ░Óñ╣Óñ¥ Óñ╣ÓÑêÓÑñ ÓñÅÓñò ÓññÓñ░Óñ½ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ© ÓñòÓñ¥ Óñ©ÓñéÓñòÓÑìÓñ░Óñ«Óñú Óñ╣ÓÑê ÓññÓÑï ÓñªÓÑéÓñ©Óñ░ÓÑÇ ÓññÓñ░Óñ½ Óñ¼Óñ¥ÓñóÓñ╝ ÓñòÓñ¥ ÓñòÓñ¥Óñ▓ÓÑñ ÓñàÓñ©Óñ« Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼Óñ¥ÓñóÓñ╝ Óñ©ÓÑç 23 Óñ£Óñ┐Óñ▓ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç 25 Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ▓ÓÑïÓñù Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ¡Óñ¥ÓñÁÓñ┐Óññ Óñ╣ÓÑêÓñéÓÑñ

असम में अब तक कोरोना संक्रमण से 79 और बाढ़-भूस्खलन से 128 लोगों की मौत

असम प्रकृति का दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण है तो दूसरी तरफ बाढ़ का काल। असम में बाढ़ से 23 जिलों के 25 लाख लोग प्रभावित हैं। अब तक असम में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 128 लोगों की जान जा चुकी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में कहा है कि बारपेटा और कोकराझार जिलों में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसके अलावा मोरीगांव जिले में भी 1 व्यक्ति की मौत हुई है। बाढ़ से 102 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 26 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हो गई।

खबरों के मुताबिक, राज्य में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सर्वाधिक 4.7 लाख से अधिक लोग गोलपाड़ा में प्रभावित हैं। उसने बताया कि राज्य में 101 नौकाएं तैनात की गई हैं। बीते 24 घंटे में जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने 188 लोगों को बचाया है। शनिवार तक 27 जिलों के 26.37 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

वहीं पिछले 24 घंटों में 1142 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 32,228 तक पहुंच गई है। बता दें कि कामरूप जिले से सबसे अधिक 188 नए मामलें आएं हैं।

इसके बाद गुवाहाटी में 171 और दरारंग से 100 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा गोलाघाट, जोरहाट और काचेर सहित अन्य जिलों में भी कोरोना के नए मामले आने की खबर सामने आई है। इस संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 24,040 है। जबकि 8,106 सक्रिय मामले हैं। और वहीं इस संक्रमण से अब तक 79 लोगों की मौत हो चुकी है।