महिला हॉकी का आगाज

हॉकी विश्वकप एक अंतरराष्ट्रीय मैदानी हॉकी प्रतियोगिता है जिसे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा संचालित किया जाता है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1971 में हुई थी। पहली दो प्रतियोगिता दो वर्षों के अंतराल में आयोजित की गई। लेकिन बाद में इसे चार वर्ष कर दिया गया। पुरुष के अलावा महिला विश्वकप का भी आयोजन किया जाता है, जिसकी शुरुआत 1974 में हुई थी। महिला विश्वकप महिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के तत्वधान में आयोजित किया जाता है। सबसे ज्यादा चार बार विश्वकप का खिताब पाकिस्तान ने जीता है। भारत ने केवल एक विश्वकप 1975 में जीता था।

भारत में आयोजित विश्वकप 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने विजय प्राप्त की। इस बार महिला हॉकी विश्वकप में भारत की अनुभवी फॉरवर्ड रानी की अगुवाई में महिला हॉकी टीम लंदन में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाले विश्वकप में भारत मेजबान देश-दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की अमेरिका और 16वीं रैंकिंग के आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में है। भारत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। भारत का पहला मुकाबला 21 जुलाई को मेजबान और ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक मुकाबले में हराया था। पिछले आठ वर्षों में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम विश्वकप में पहली बार हिस्सा ले रही है। भारतीय टीम में सिर्फ रानी और दीपिका को ही विश्वकप में खेलने का अनुभव है जबकि बाकी खिलाड़ी पहली बार विश्कप खेलेंगी। हालांकि टीम में कई खिलाड़ियों को 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *