ÓñòÓÑçÓñ£Óñ░ÓÑÇÓñÁÓñ¥Óñ▓ ÓñòÓñ¥ ÓññÓÑïÓñ╣Óñ½Óñ¥, ÓñàÓñ¼ ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓñ░ÓÑçÓñùÓÑÇ Óñ░Óñ¥ÓñÂÓñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓÑïÓñ«-ÓñƒÓÑé-Óñ╣ÓÑïÓñ« ÓñíÓñ┐Óñ▓ÓÑÇÓñÁÓñ░ÓÑÇ

केजरीवाल का तोहफा, अब दिल्ली सरकार करेगी राशन की होम-टू-होम डिलीवरी

दिल्ली में आज केजरीवाल सरकार ने कोरोना काल में क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब तक दिल्ली में हर महीने 70 लाख लोगों को राशन का फायदा मिलता रहा है। जिसके लिए लाखों लोग राशन की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर राशन ले पाते थे । लेकिन अब दिल्ली सरकार की पहल के बाद उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। बल्कि सरकार खुद उनके घर राशन पहुंचाएगी।

केजरीवाल सरकार के घर-घर राशन योजना के तहत आज दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया। जिसमें केजरीवाल सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत जो व्यक्ति घर बैठे राशन लेना चाहे नए आदेश के तहत उन्हें घर पर राशन मिलेगा।

लेकिन जो व्यक्ति पहले जैसा स्थिति में राशन चाहता है वह सरकारी राशन की दुकान पर जाकर भी ले सकता है। इस योजना के लिए अभी 7 महीने का समय का इंतजार और करना पड़ेगा। जिस दिन ‘ वन नेशन 1 कार्ड’ योजना शुरू हो जाएगी उस दिन ही यह राशन दिल्ली में होम टू होम डिलीवरी शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में हर राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर गरीबों को राशन बांटती है। लेकिन इसमें लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार दुकान खुलती नहीं। लंबी-लंबी लाइने लगती है। कई जगह पूरा राशन नहीं तोला जाता है। कई जगह ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। दिल्ली सरकार ने राशन की इस व्यवस्था में काफी सुधार किया है। दिल्ली सरकार ने अब जो फैसला लिया है। उसे एक क्रांतिकारी कदम कहा जा सकता है।

घर घर राशन योजना के बारे में बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एफसीआई के गोदाम से गेंहू उठाया जाएगा। उसे चक्की पर ले जाकर पीसा जाएगा। फिर आटे, चीनी और चावल के पैकिट बनाकर उन्हें लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। यह चीज समझने वाली है कि होम डिलिवरी में पिसा हुआ आटा मिलेगा और दुकान से मिलेंगे गेहूं।