ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सूर्यधार के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस खाई में गिरी

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सूर्यधार के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस खाई में गिरी

उत्तराखंड के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सूर्यधार के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस 250 मीटर गहरे खाई में गिर गई। बस में कुल 25 लोग सवार थे इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हैं। बस भटवाड़ी से हरिद्वार जा रही थी । हादसा चम्बा से 15 किलोमीटर आगे उत्तरकाशी मार्ग पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसडीएम घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। घायलों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। हेलीकॉप्टर चंबा पुलिस लाइन में उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *