ÓññÓÑÇÓñ¿ Óñ¼Óñ¥Óñ░ Óñ▓ÓñùÓñ¥ÓññÓñ¥Óñ░ ÓñôÓñ▓Óñ┐ÓñéÓñ¬Óñ┐Óñò Óñ¬ÓñªÓñò Óñ£ÓÑÇÓññÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç Óñ¼ÓÑïÓñ▓ÓÑìÓñƒ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥, ÓñòÓÑïÓñÜ ÓñòÓñ╣ÓÑçÓñéÓñùÓÑç ÓññÓÑï ÓñòÓñ░ Óñ©ÓñòÓññÓñ¥ Óñ╣ÓÑéÓñé ÓñÁÓñ¥Óñ¬Óñ©ÓÑÇ

तीन बार लगातार ओलंपिक पदक जीतने वाले बोल्ट ने कहा, कोच कहेंगे तो कर सकता हूं वापसी

ओलंपिक में 100 मीटर रेस जीतने वाले उसैन बोल्ट ने इशारा किया है कि वह संन्यास से वापसी कर सकते हैं। जमैका के धावक और लगातार तीन बार ओलंपिकपदक जितने वाले बोल्ट ने कहा कि यदि उनके पूर्व कोच ग्लैन मिल्स कहेंगे तो वे ट्रैक पर वापसी करेंगे।

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान आठ बार के ओओलंपिक मेडलिस्ट बोल्ट ने कहा कि उनका वापसी का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कोच कहेंगे तो सबकुछ मुमकिन हो सकता है। साल 2017 में लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद 11 बार के वर्ल्ड चैम्पियन बोल्ट ने संन्यास ले लिया था। बोल्ट ने आखिरी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

सौ मीटर रेस बोल्ट ने 9.58 सेकंड और 200 मीटर रेस 19.19 सेकंड में पूरी की थी। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने तीन ओलिंपिक में 8 गोल्ड जीते थे। इनमें से 2008 बीजिंग ओलंपिक में 2, जबकि 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में 3-3 स्वर्ण शामिल है।

इंटरव्यू के दौरान बोल्ट ने कहा, ‘‘यदि मेरे कोच वापस आते हैं और मुझसे कहते हैं कि चलो फिर से करते हैं। मैं मना नहीं करूंगा, क्योंकि मैं अपने कोच पर बहुत बहुत विश्वास करता हूं। मैं जानता हूं, यदि वे कहेंगे कि हम फिर से करेंगे, तो मुझे पूरा विश्वास है कि सब कुछ संभव होगा।’’

उन्होंने आगे कहा कि वे पिता बनने के बाद जीवन के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। मई महीने में उनकी गर्लफ्रेंड कासी बैनेट ने बेटी को जन्म दिया। बोल्ट और बैनेट 5 साल से साथ रह रहे हैं।

बोल्ट ने यह भी कहा कि पिता बनना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने कहा, “मैं रातभर बेटी को देखता रहता था। इस कारण पहले ही हफ्ते में बीमार पड़ गया था। 8 जुलाई को बैनेट का जन्मदिन था। इस मौके पर बोल्ट ने बधाई देते हुए बैनेट और बेटी की फोटो शेयर की थी।”

इसी साल 24 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक होना था। पर कोविड-19 की वजह से टाल दिया गया था। यह गेम्स अब अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होंगे। माना जा रहा है कि बोल्ट अगर वापसी करते हैं तो वह टोक्यो गेम्स के बाद फिर संन्यास ले सकते हैं। वापसी के साथ ही डिफेंडिंग चैम्पियन बोल्ट पर अच्छे प्रदर्शन करने का दबाव भी होगा।