ÓñùÓñ¥ÓñéÓñùÓÑüÓñ▓ÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ¬ÓÑéÓñøÓñ¥ ÓñùÓñ»Óñ¥- ÓñƒÓÑÇÓñ« Óñ©ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ¿ 5 ÓñûÓñ┐Óñ▓Óñ¥ÓñíÓñ╝Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑÇ ÓñƒÓÑÇÓñ« Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÜÓÑüÓñ¿ÓÑçÓñéÓñùÓÑç? ÓññÓÑï Óñ»ÓÑç Óñ«Óñ┐Óñ▓Óñ¥ Óñ£ÓñÁÓñ¥Óñ¼

गांगुली से पूछा गया- मौका मिला तो किन 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में चुनेंगे? ये मिला जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को क्रिकेट की दुनिया में आक्रामकता लाने के लिए जाना जाता है। गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे क्रिकेटर खेल चुके हैं।

टीम इंडिया ने गांगुली के नेतृत्व में तकरीबन सभी टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतीष इतना ही नहीं उनके नेतृत्व वाली टीम साल 2003 के विश्व कप में फाइनल में भी पहुंची थी। टीम इंडिया ने सौरव गांगुली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों जगह के मैदानों में हराया।

दूसरी तरफ विराट कोहली के नेतृत्व में साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराने वाली टीम इंडिया एशिया की पहली टीम बनी। मौजूदा टीम विराट के नेतृत्व में दुनिया की एक ताकतवर टीम बन चुकी है। आज टीम इंडिया टेस्ट और वनडे दोनों में नंबर वन चुकी है। गांगुली के पास अगर यह मौका हो कि मौजूदा टेस्ट टीम में से सबसे दमदार पांच खिलाड़ियों को अपनी टीम में चुनें तो वह किसे चुनेंगे?

सौरव गांगुली की ऐसे में पहली पसंद रोहित शर्मा और विराट कोहली होंगे। उन्होंने कहा, “मैं मयंक अग्रवाल को नहीं चुनूंगा, क्योंकि मेरे पास वीरेंद्र सहवाग होंगे। लेकिन मैं जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा, क्योंकि मेरे पास दूसरी तरफ से जहीर खान होंगे। जवागल श्रीनाथ के रिटायर होने के बाद में मोहम्मद शमी को चुनूंगा। मेरी टीम में हरभजन और अनिल कुंबले होंगे।”

गांगुली ने आगे कहा, ”रविचंद्रन अश्विन मेरी टीम में तीसरे स्पिनर रहेंगे। मैं कोशिश करूंगा कि रवींद्र जडेजा भी मेरी टीम में रहें।” उन्होंने ये बातें बीसीसीआई टि्वटर हैंडर पर ‘ओपन नेट्स विद मयंक’ से बातचीत के दौरान कही।

गौरतलब कि टीम इंडिया सौरव गांगुली के नेतृत्व में साल 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची था पर उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली के नेतृत्व में साल 2019 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकि न्यूजीलैंड से हार कर वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।