Óñ░Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ▓ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓÑïÓñ▓ÓÑç, Óñ¡ÓñÁÓñ┐ÓñÀÓÑìÓñ» Óñ«ÓÑçÓñé Óñ½ÓÑçÓñ▓Óñ┐Óñ»Óñ░ Óñ¬Óñ░ Óñ©ÓÑìÓñƒÓñíÓÑÇ Óñ╣ÓÑïÓñùÓÑÇ ÓññÓÑï ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥, GST ÓñöÓñ░ Óñ¿ÓÑïÓñƒÓñ¼ÓñéÓñªÓÑÇ ÓñòÓñ¥ Óñ¿Óñ¥Óñ« ÓñåÓñÅÓñùÓñ¥

राहुल ने फिर बोला केंद्र पर हमला, कहा- लद्दाखी लोग चीनी घुसपैठ पर अलर्ट कर रहे उनकी सुनिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शुक्रवार को भारत-चीन तनाव के बीच अचानक से लेह का दौरा किया। प्रधानमंत्री के दौरे के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और एक्शन लेने की बात कही है।

उन्होंने कहा है कि चीनी घुसपैठ के खिलाफ लद्दाख के लोग अवाज उठा रहे हैं। उनकी आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि लद्दाख के बाशिंदों की अवाज सरकार को सुननी पड़ेगी।

राहुल गांधी ने शनिवार को एक वीडिया ट्वीट कर कहा कि कुछ लद्दाखी लोग चीनी घुसपैठ की बात कह रहे हैं। चीनी घुसपैठ और उनकी गतिविधियों से संबंधित कुछ तस्वीरों को उनके शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है।

कांग्रेस नेता ने लिखा, “देशभक्त लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वे चिल्ला-चिल्ला कर आगाह कर रहे हैं। उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना भारत को महंगा पड़ेगा, भारत की खातिर, कृपया उन्हें सुनें।”

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कई लोग कह रहे हैं कि चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में घुस गए हैं। एक शख्स कह रहा है कि चीनी सैनिक गलवान क्षेत्र में 15 किलोमीटर अंदर घुस गए हैं। लोगों का कहना है कि हमारी जमीन पर चीन का कब्जा बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे थे और जमीनी हकीकत का जायजा लिया था। उन्होंने सेना का हौसला बढ़ाते हुए कहा था, “आप सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा हैं। पूरा विश्व आपका पराक्रम देख रहा है। हमारा देश न कभी झुका है और न कभी किसी के सामने झुकेगा।”

उन्होंने ने यह भी कहा, “हमारा देश न तो कभी झुका है और न ही कभी किसी विश्व शक्ति के सामने झुकेगा। मैं आप जैसे बहादुरों के कारण यह कहने में सक्षम हूं। मैं आज आपको प्रणाम करने आया हूं। आपको देखकर प्रेरणा लेकर जा रहा हूं।’’

जैसा कि मालूम है राहुल गांधी लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के कथित अतिक्रमण को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर एक दिन पहले भी निशाना साधा था जब वे लेह दौरे पर थे।

राहुल गांधी ने मोदी के इस दौरे को लेकर दावा किया कि लद्दाखवासियों का कहना है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन ले ली है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे इनकार करते हैं और ऐसे में कोई तो झूठ बोल रहा है।