Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑï Óñ░Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ▓ Óñ¿ÓÑç Óñ½Óñ┐Óñ░ ÓñÜÓÑçÓññÓñ¥Óñ»Óñ¥, ÓñòÓñ╣Óñ¥- 10 ÓñàÓñùÓñ©ÓÑìÓññ ÓññÓñò Óñ╣ÓÑïÓñéÓñùÓÑç 20 Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ©ÓÑç ÓñàÓñºÓñ┐Óñò ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ«Óñ░ÓÑÇÓñ£

राहुल गांधी बोले- सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें कर दी है अनलॉक

कोविड-19 महामारी और भारत-चीन तनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। अब उन्होंने देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों और दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर भी सरकार पर तंज कसा है।

राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अनलॉक कर दिया है। उनका निशाना सरकार के लॉकडाउन के बाद इकॉनमी को धीरे-धीरे खोलने को लेकर जारी किए गए प्लान ‘अनलॉक1’ पर था। दरअसल, पिछले 18 दिनों से तेल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां बढ़ोतरी कर रही हैं, जिसके बाद बुधवार तक देश में डीजल के दाम पेट्रोल से अधिक महंगे हो गए हैं।

राहुल ने अपने ट्वीट में एक ग्राफ शेयर करते हुए लिखा, “मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें अनलॉक कर दी हैं।” उन्होंने ग्राफ में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई लगातार वृद्धि और दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के आंकड़े दिखाए।

हालांक, देश में बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है पर डीजल के दामों में 48 पैसों की वृद्धि की गई है, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतें 79.76 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। ऐसा देश के इतिहास में पहली बार है, जब डीजल पेट्रोल से महंगा बिक रहा है। इससे पहले सोनिया गांधी ने पिछले दिनों मोदी सरकार को चिट्ठी लिखकर लगातार बढ़ते तेल के दामों के खिलाफ विरोध जताया था।