ÓñàÓñ¼ ÔÇÿÓñÂÓÑÇ Óñ«ÓÑêÓñ¿ÔÇÖ ÓñòÓÑç Óñ¿Óñ¥Óñ« Óñ©ÓÑç Óñ£Óñ¥Óñ¿Óñ¥ Óñ£Óñ¥ÓñÅÓñùÓñ¥ Óñ¿ÓÑïÓñÅÓñíÓñ¥ Óñ©ÓÑçÓñòÓÑìÓñƒÓñ░ 50 Óñ«ÓÑçÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑï Óñ©ÓÑìÓñƒÓÑçÓñÂÓñ¿, Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ ÓñƒÓÑìÓñ░Óñ¥ÓñéÓñ©Óñ£ÓÑçÓñéÓñíÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ©Óñ«Óñ░ÓÑìÓñ¬Óñ┐Óññ

अब ‘शी मैन’ के नाम से जाना जाएगा नोएडा सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन, होगा ट्रांसजेंडरों को समर्पित

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सेक्टर 50 स्टेशन का नाम ‘शी मैन’ किया गया। शी मैन रखने का एक मात्र मकसद ट्रांसजेंडर अधिकारों को बढ़ावा देना है। अधिकारियों का कहना है कि इस स्टेशन पर ट्रांसजेंडर लोगों को काम पर रखा जाएगा और उन्हें विशेष सुविधाएं भी दी जाएंगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) ने एक नई पहल करते हुए ट्रांसजेंडर लोगों की समाज में भूमिका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा मेट्रो लाइन (Aqua Metro Line) पर स्थित सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन को ट्रांसजेंडरों को समर्पित किया है।

बता दें कि नोएडा-ग्रेनो एक्वा लाइन स्थित सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन को महिलाओं के लिए पिंक स्टेशन बना हुआ है। इसकी शुरुआत 8 मार्च 2020 को किया गया था। यहां पर महिलाओं के लिए उसकी जरूरत के सभी सामान उपलब्ध कराएं गए थे। सेनेटरी पैड से लेकर मेकअप रूम आदि की सुविधाएं हैं। यहां पर काफी संख्या में महिला कर्मचारी भी कार्यरत हैं। अब इसी स्टेशन को एनएमआरसी ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष रूप से बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत जल्द कर दी जाएगी।

अधिकारियों का दावा है कि इस समुदाय के लिए उत्तर भारत में किसी भी मेट्रो सिस्टम द्वारा शुरू की गई यह अपनी तरह की पहली पहल है। अभी तक इस स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित किया गया था लेकिन अब इसमें बदलाव कर इसे पर ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मेट्रो स्टेशन को ट्रांसजेंडर के मुद्दों के लिए संवेदनशील और प्रशिक्षित किया जाएगा।

स्टेशन पर साइनबोर्ड होंगे और यात्रियों के बीच जागरूकता लाने के लिए ऐलान भी किया जाएगा। इसके अलावा एनएमआरसी की योजना टिकट काउंटरों और अन्य क्षेत्रों में ट्रांसजेंडर के सदस्यों को शामिल की जाएगी। एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 4.90 लाख ट्रांसजेंडर हैं। इनमें से 30 से 35 हजार एनसीआर क्षेत्र में रहते हैं। यह ट्रांसजेंडर स्टेशन भी पिंक स्टेशन की तर्ज पर होगा। सेक्टर-50 स्टेशन ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित होगा।

हालांकि, यह सभी प्रकार के यात्रियों के लिए खुला रहेगा। इस स्टेशन पर बने शौचालयों के स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अलग सुरक्षा जांच पर विचार किया जा रहा है। दूसरी तरफ बसेरा समाजिक संस्थान की अध्यक्ष रिजवान उर्फ रामकली जोकि ट्रांसजेंडर को स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराके उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने की जद्दोजहद में लगी रही हैं उन्होंने इस पहल का स्वागत की हैं। रामकली का कहना हैं कि वह ट्रांसजेंडर समाज के लोगों को समाज में समान स्वीकार्यता और मान्यता दिलाने का प्रयास कर रही हैं। वह चाहती हैं कि किन्नर समाज के लोग शिक्षित होकर काम करें और सम्मान के साथ जिंदगी गुजारें।