ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑï ÓñòÓÑç 20 ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«ÓñÜÓñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑëÓñ£Óñ┐ÓñƒÓñ┐ÓñÁ, Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñªÓñ┐ÓñûÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡ÓÑÇ Óñ▓ÓñòÓÑìÓñÀÓñú

दिल्ली मेट्रो के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, नहीं दिखे किसी में भी लक्षण

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। राजधानी में कोविड-19 संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली मेट्रो के 20 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। डीएमआरसी ने बताया कि जो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। डीएमआरसी का यह भी कहना है कि सभी मरीजों की हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही हैं।

DMRC लड़ रही है कोरोना से लड़ाई

इससे पहले गुरुवार को डीएमआरसी की तरफ से एक ट्वीट कर कहा गया था, “देश के बाकी हिस्सों के साथ, डीएमआरसी भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों ने मेट्रो प्रणाली को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों को वापस करने में अनुकरणीय लचीलापन दिखाया है। सेवाओं की अंतिम बहाली के लिए सभी तत्परता में।”

कोरोना के मामले चरम पर

देश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 9,851 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 273 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 हो गई है। जिसमें से 1,10,960 सक्रिय केस हैं तो वहीं 1,09,462 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। साथ ही देश में कोरोना से अब तक 6348 लोगों की जान भी जा चुकी है।

गौरतलब है कि इस समय दिल्ली में भी हाल बेहाल है। इस वक्त दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के 25,004 केस की पुष्टि की जा चुकी हैं। इसमें 14,447 मामले सक्रिय हैं वहीं 9,898 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। साथ ही अब तक दिल्ली में कोरोना से 659 लोगों की मौत भी हो चुकी है।