ÓñàÓñ«ÓÑçÓñáÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ▓ÓñùÓÑç Óñ©ÓÑìÓñ«ÓÑâÓññÓñ┐ ÓñêÓñ░Óñ¥Óñ¿ÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñùÓÑüÓñ«ÓñÂÓÑüÓñªÓñùÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑïÓñ©ÓÑìÓñƒÓñ░, Óñ▓Óñ┐ÓñûÓñ¥- Óñ╣Óñ«Óñ¿ÓÑç ÓñàÓñ¿ÓÑìÓññÓñ¥ÓñòÓÑìÓñÀÓñ░ÓÑÇ ÓñûÓÑçÓñ▓ÓññÓÑç Óñ╣ÓÑüÓñÅ ÓñªÓÑçÓñûÓñ¥

अमेठी में लगे स्मृति ईरानी के गुमशुदगी के पोस्टर, लिखा- हमने अन्ताक्षरी खेलते हुए देखा

अमेठी में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस संकट की घड़ी में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कोई अता-पता नहीं है। जिसके चलते अमेठी के लोगों में स्मृति ईरानी के प्रति गुस्सा है। वहां के स्थानीय लोगों ने अमेठी के कई इलाकों में स्मृति ईरानी के लापता होने का पोस्टर लगा दिया है।

अमेठी जिले के जामो के अतरौली, शाहगढ़ ब्लॉक के बहोरखा प्राथमिक पाठशाला और आस-पास के इलाकों में स्मृति ईरानी का पोस्टर लगाया गया जिसमें स्मृति ईरानी को लापता सांसद के रुप में संबोधित किया गया है।

इस पोस्टर के जरिये अमेठी के लोगों ने अपनी सांसद से कई सवाल पूछे हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि लापता सांसद से सवाल। अमेठी से सांसद बनने के बाद (साल भर में 2 दिन) महज कुछ घंटो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली सांसद अमेठी स्मृति ईरानी जी आज कोरोना महामारी के दर्द से अमेठी की समस्त जनता भयभीत और त्रस्त है।

पोस्टर में लिखा है कि हम ये नहीं कहते हैं कि आप गायब हैं। हमने आपको ट्वीट के माध्यम से अन्ताक्षरी खेलते हुए देखा है। हमने आपके माध्यम से एकाध व्यक्ति को लंच देते हुए देखा है। लेकिन अमेठी सांसद होने के नाते से आज इस विपरीत समय में अमेठी की मासूस जनता अपनी आवश्कताओं और परेशानियों के लिए आपको ढूंढ रही है।

विगत कई महीनों की परेशानियों के बीच में यूं ही अमेठी की जनता को निराश्रित छोड़ देना यह दर्शाता है कि शायद अमेठी आपके लिए महज टूर हब है। क्या अब आप अमेठी में सिर्फ कंधा ही देने आएंगीं?