एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाएगी सरकार

एक जुलाई को जीएसटी दिवस के रूप में मनाएगी सरकार

जीएसट को लागू किए जाने के एक वर्ष पूर्ण के अवसर पर एक जुलाई को ‘जीएसटी दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसको केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे जबकि वित्त मंत्री पीयूष गोयल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इस समारोह में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। पिछले वर्ष एक जुलाई को जीएसटी को देश में लागू किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *