Óñ¬ÓññÓñ┐ Óñ¿ÓÑç Óñ«Óñ¥ÓñéÓñùÓÑç ÓñÂÓñ░Óñ¥Óñ¼ ÓñûÓñ░ÓÑÇÓñªÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ¬ÓññÓÑìÓñ¿ÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ¬ÓÑêÓñ©ÓÑç, ÓñªÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓññÓÑï ÓñòÓñ░ ÓñªÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥

पति ने मांगे शराब खरीदने के लिए पत्नी से पैसे, देने से किया इनकार तो कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी से शराब खरीदने के लिए गहना मांगा था। जब पत्नि ने देने से इनकार कर दिया तो उसने उसकी हत्या कर दी।

यह घटना गुरुवार को जिले के बमरुलिया गांव में हुई। नवाबगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, प्रशांत ने 26 साल की लक्ष्मी देवी से छह साल पहले शादी की थी और दंपति का पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी भी है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राकेश कुमार शर्मा ने कहा, “प्रशांत शराब का आदी है। वह आमतौर पर अपनी पत्नी को शराब पीने के बाद पीटता था। प्रशांत अक्सर शराब के लिए अपनी पत्नी से पैसे की मांग करता था। इस बार जब उसने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने लकड़ी की डंडे से उसे तब तक मारा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई। फिर उसकी सोने की बालियों के साथ भाग गया। वहीं लक्ष्मी ने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।”

खबरों के मुताबिक, मृतक महिला के माता-पिता ने नवाबगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ ने कहा, “हमने प्रशांत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।”