Óñ»ÓÑïÓñùÓÑÇ ÓñåÓñªÓñ┐ÓññÓÑìÓñ»Óñ¿Óñ¥ÓñÑ ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ┐ÓññÓñ¥ ÓñåÓñ¿ÓñéÓñª Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ¼Óñ┐ÓñÀÓÑìÓñƒ ÓñòÓÑÇ Óñ╣Óñ¥Óñ▓Óññ ÓñùÓñéÓñ¡ÓÑÇÓñ░, ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñÅÓñ«ÓÑìÓñ© Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡Óñ░ÓÑìÓññÓÑÇ

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। उन्हें किडनी और लिवर की समस्या है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी की है। पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

बचपन में ही योगी आदित्यनाथ अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे। उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली। उत्तराखंड में चुनाव के समय योगी कई बार उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के सिलसिले में जाते रहते हैं। इस दौरान उनके परिवार वाले योगी से मिलते हैं।

योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान गतिविधियों में छूट के संबंध में निर्णय स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों को देखते हुए सजगता और सतर्कता के साथ जिलाधिकारी लें। सूचना से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी।