वुहान शहर में लॉकडाउन खत्म होते ही मची शादी की होड़, मैरिज साइट क्रैश
पूरा विश्व इस वक्त महामारी कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस मुश्किल वक्त में लोगों को केवल एक ही चीज सूझ रही है कि इस महामारी से किस तरह अपना बचाव किया जाए। लेकिन इस संकट की घड़ी में एक देश ऐसा है जहां शादी की होड़ मची है। जी हाँ, बात हैरानी वाली जरूर है पर ये बिलकुल सच है।
ये देश कोई और नहीं बल्कि चीन हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि यह सबकुछ चीन के उस शहर में हो रहा है जहां से कोरोना वायरस ने तबाही मचाना शुरू किया था। हम बात कर रहे हैं चीन के वुहान शहर की जहां से वायरस का संक्रमण दुनियाभर में फैला। अब तक इस खतरनाक वायरस से लाखों लोग संक्रमित हैं।
वैवाहिक वेबसाइट हुई क्रैश
दरअसल, चीन ने दावा किया है कि उसने वायरस पर काबू पा लिया है। लेकिन अभी भी वहां स्थिति स्थिर नहीं हैं। चीन के वुहान शहर में लगभग ढाई महीने के बाद लॉकडाउन खुला है और लोगों की जिंदगी पटरी पर आने लगी है। लेकिन लॉकडाउन खुलते ही यहां की स्थिति बेहद हैरान करने वाली है। यहां अब लोगों के बीच शादी करने की प्रतिस्पर्धा-सी देखने को मिल रही है।

चीन के वुहान शहर ने अब कोरोना संक्रमण पर विजय पा ली है। यहां की सड़को पर एक बार फिर से रौनक लौट आई है। जैसे ही लोगों की जिंदगी पटरी पर उतरी तो शादी को लेकर ऑनलाइन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की बाढ़-सी आ गई है। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इस ऑनलाइन साइट पर पंजीकरण में 300 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। जिसके कारण Matrimonial Website साइट कुछ वक्त के लिए क्रैश हो गई। चाइन पोस्ट के मुताबिक, भारी दबाव के चलते कुछ वक्त के लिए Matrimonial Website तक क्रैश हो चुकी है।
Didn't expect the strong demand for marriage services after an earlier surge in divorce appointments 🤦🏻♂️. Our surprised engineers have fixed things. https://t.co/01NJHZbyeV
— Alipay (@Alipay) April 8, 2020
पेमेंट प्लेटफॉर्म ने दी यह जानकारी
चीन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पेमेंट प्लेटफॉर्म Alipay ने बताया, “लॉकडाउन खत्म होने के बाद शादी के रजिस्ट्रेशन में बेहताशा बढ़ोतरी हो गई है। इस वजह से कुछ साइट्स ने काम करना बंद कर दिया।” साथ ही अलीपे ने घोषणा की है कि वो कपल्स को एक नया विकल्प दे रहे हैं, जिसके माध्यम से वो पता लगा सकते हैं कि किन नामों को दूसरे कपल्स द्वारा इस्तेमाल किया जा चुका है।
कोरोना वायरस के चलते इन साइट्स ने फरवरी और मार्च में अपनी सेवाएं बंद कर दी थी। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर भी कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्थ रिपोर्ट देना भी अनिवार्य होगा। अपनी मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के दौरान कपल्स को अपनी हेल्थ रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव होती है तो ही इस प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा।

अलीपे ऐप के प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के चलते तलाक के लिए होने वाले अपॉइंटमेंट के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके बाद अचानक मैरिज रजिस्ट्रेशन के मामले इस कदर बढ़ेंगे, उम्मीद नहीं थी।चीन के जिस एक शहर की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई है। अब उसी शहर में लोगों को आवाजाही शुरू हो चुकी हैं। सड़को पर लोगों की भीड़ है और बाजार सजे हुए हैं। साथ ही कई इलाकों में प्री वेडिंग शूट शुरू हो चुके हैं। हालांकि, लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। कपल्स अलग-अलग लोकेशन पर जाकर शूट करा रहे हैं।
