ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ«Óñ░ÓÑÇÓñ£ÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñéÓñòÓñíÓñ╝Óñ¥ 5 Óñ▓Óñ¥Óñû ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ¥Óñ░, ÓñàÓñ¼ ÓññÓñò 15,689 Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ ÓñùÓñê Óñ£Óñ¥Óñ¿

देश में 6725 कोरोना मरीजों की पुष्टि, अब तक 227 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का संक्रमण देश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 7,000 के करीब हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 200 का आंकड़ा पार कर गया है। covid19india.org साइट के मुताबिक, भारत में अब तक 6725 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 227 लोगों की मौत हो गई है।

12 घण्टों में 30 की मौत

दूसरी तरफ भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 12 घण्टों में 30 लोगों की मौत हुई है। जबकि 547 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार, अब देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6412 हो गई है। इसमें 5709 सक्रिय मामले हैं। जबकि, 504 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 199 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के सबसे अधिक मामले भारत में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में सामने आए हैं। जहां महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1364 हैं वहीं तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 834 और दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 720 है। कोरना के कारण देश में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई है। यहां 97 लोगों की जान इस वायरस से गई है।

गुरुग्राम के 9 इलाके सील

उत्तर प्रदेश और दिल्ली की तरह ही हरियाणा के गुरुग्राम के 9 इलाकों को सील कर दिया गया है। कोविड 19 हॉटस्पॉट के रूप में गुरुग्राम प्रशासन ने 9 जगहों को चिन्हित किया है जिसके बाद बीमारी फैलने से रोकने के लिए इन इलाकों को पूरी तरह सील किया गया है।

असम में पहली मौत

गुजरात में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। वहीं असम गुरुवार को पहली मौत हो गई। सिलचर मेडिकल कॉलेज में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। वे सऊदी अरब से लौटे थे।

बता दें कि संक्रमित लोगों में 61% मरीज दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के हैं। देश की 27% आबादी इन छह राज्यों में रहती है। कोरोना की जांच करने वाली 52% से अधिक लैब भी यहीं पर है। अब अन्य राज्यों में 21 नए लैब बनाने की तैयारी की जा रही है।