ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑç ÓñªÓñ╣ÓñÂÓññ ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ Óñ¬ÓÑÇÓñÁÓÑÇ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñºÓÑü Óñ¿ÓÑç Óñ▓Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñçÓñéÓñùÓÑìÓñ▓ÓÑêÓñéÓñí ÓñÜÓÑêÓñéÓñ¬Óñ┐Óñ»Óñ¿ÓñÂÓñ┐Óñ¬ ÓñûÓÑçÓñ▓Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ½ÓÑêÓñ©Óñ▓Óñ¥

कोरोना दहशत के बीच पीवी सिंधु ने लिया इंग्लैंड चैंपियनशिप खेलने का फैसला

पीवी सिंधु ने कोरोना वायरस की दहशत के बावजूद आल इंग्लैंड खेलने का फैसला किया है। ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु को भारत सरकार ने यात्रा संबंधी पाबंदियों के बाद ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से हटने का विकल्प दिया गया था। लेकिन उन्होंने खेलने का निर्णय लिया है।

भारत सरकार की ओर से 11 मार्च को यात्रा संबंधी संशोधित परामर्श जारी किया गया था। इसके मुताबिक, सारे वीजा रद्द कर दिए गए थे। साथ ही सभी कोरोना प्रभावित देशों से लौटने का आग्रह किया गया था। इनमें इंग्लैंड कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की श्रेणी में है।

सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने बताया कि जब 11 मार्च की रात परामर्श जारी किया गया। उसके अगले दिन ही सुबह गोपी (पुलेला गोपीचंद) ने हमसे कहा कि मैच नहीं खेलते हैं और वापिस जाते हैं। क्या ख्याल है?

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ सिंधु, लक्ष्य सेन, सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा दूसरे दौर में थे। हमने खेलने का फैसला किया। विमल ने भी कहा कि खेलते हैं। चूंकि हम पहले से वहां थे और एक दिन और रूकने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था। साइना नेहवाल, पारूपल्ली कश्यप और बी साइ प्रणीत पहले दौर से बाहर हो चुके थे। लक्ष्य दूसरे दौर में हार गया जबकि सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारी। रमन्ना ने कहा कि इंग्लैंड में कोई मास्क नहीं पहन रहा था लेकिन हमने पहने। हमने सारी एहतियात बरती और खाने के समय ही मास्क उतारते थे। हमने लगातार तुलसी के पत्तों का गर्म पानी पीया। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंधु और मैने लौटने के बाद खुद को आईसोलेट कर लिया है। हम किसी से मिल नहीं रहे हैं।