Óñ©ÓÑïÓñ¿Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ¼ÓÑêÓñáÓñò ÓñòÓñ¥ Óñ«Óñ«ÓññÓñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¼Óñ╣Óñ┐ÓñÀÓÑìÓñòÓñ¥Óñ░

केजरी के पद-चिन्हों पर ममता

दिल्ली की जनता ने निःसंदेह आम आदमी पार्टी को दोबारा से प्रचंड बहुमत सरकार की परफॉरमेंस पर दिया लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि परफॉरमेंस के साथ केजरीवाल का हिंदुत्व मॉडल भी इन चुनावों में पार्टी की जीत का एक बड़ा कारण रहा। केजरीवाल यकायक ही बड़े हनुमान भक्त बन भाजपा पर भारी पड़ गए।

शाहीन बाग के मुद्दे पर वे खामोश रहे ताकि भाजपा चुनावों को हिंदू बनाम मुस्लिम न करा दे। अब खबर है कि पश्चिम बांगल की सीएम ममता भी अपना टै्रक बदल रही हैं। इन दिनों राज्य का धुआंधार दौरा कर रहीं ममता ने मंदिरों में जाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों उड़ीसा में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद की बैठक के बाद ममता ने जगन्नाथ मंदिर जाकर भगवान के आगे शीश नवाया। हालांकि नागरिकता संशोधन कानून का ममता अब भी पुरजोर विरोध कर रही हैं। लेकिन हिंदू वोट बैंक को भी वे अब साधने में जुट गई हैं।