ÓñàÓñ«Óñ┐ÓññÓñ¥Óñ¡ Óñ¼ÓñÜÓÑìÓñÜÓñ¿ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñàÓñ¼ ÓñÂÓñÂÓñ┐ ÓñÂÓñ░ÓÑéÓñ░ Óñ¿ÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñûÓÑÇ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ¬Óñ░ ÓñòÓñÁÓñ┐ÓññÓñ¥, ÓñƒÓÑìÓñÁÓÑÇÓñƒÓñ░ Óñ¬Óñ░ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬ÓÑïÓñ©ÓÑìÓñƒ

अमिताभ बच्चन के बाद अब शशि शरूर ने लिखी कोरोना पर कविता, ट्वीटर पर किया पोस्ट

विश्वभर में कोरोना वायरस का खौफ छाया हुआ है। हर देश इससे बचने के लिेए अलग-अलग उपाय कर रहा है। भारत में भी वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। नेता से लेकर अभिनेता तक इस वायरस से बचने के उपाय बता रहे हैं। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद कांग्रेस नेता और तिरुवंतपुरम के सांसद शशि शरूर ने कोरोना पर एक कविता लिखी है। थरूर ने यह कविता हिंदी में लिखी है। कविता आठ लाइन की है।

अपने कविता को उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया:

Corona Corona का डर खा रहा है,
ये लफ्ज़ अब हमारा भी सर खा रहा है.
किसी चीनी ने खाया है गलती से कुछ,
वो कुछ अब, नारी और नर खा रहा है.
घरेलू से नुस्खे बताते हैं सब,किस-किस की मानें, बता मेरे रब?
भगाना है गर हमको दानव घिनोना
भाई मेरे… हाथ साबुन से धोना।

शशि थरुर से पहले अभिताभ बच्चन ने अवधी भाषा में कविता गाकर एक वीडियो शेयर किया है। कविता में अभिताभ बच्चन ने कोरोना से बचने और सावधान रहने के उपाय बताए।

 

अगर हम कोरोना वायरस की बात करे तो अब तक पूरे विश्व में कोरोना के कारण 5,436 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 145,689 लोग कोरोना से संक्रमित है। सबसे ज्यादा मौत चीन में हुई है। दूसरे नंबर पर इटली है जहां इस वायरस के चलते  1,266 और तीसरे नंबर पर ईरान आता है जहां 514 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर भारत की बात करें तो अभी तक दो मौत इस वायरस के कारण हुई है। देश के कई राज्यों में इसे महामारी घोषित कर दिया गया है।