आप’ ने बुलाई कार्यकारिणी बैठक

आप’ ने बुलाई कार्यकारिणी बैठक

आम आदमी पार्टी   की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की बैठक आज दिल्ली मैं होगी बैठक का मुख्य एजेंडा अगले साल  लोकसभा चुनाव समय से पहले कराये जाने की आशंका को देखते हुए चुनावी रणनीति बनाने की होगी  आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की बैठक में सभी राज्यों की पार्टी इकाइयों के संयोजक और कार्यकारिणी के लगभग दो दर्जन सदस्य शामिल होंगे बैठक मैं  समय से पहले लोकसभा चुनाव कराये जाने की स्थिति में पार्टी की रणनीति पर विचार करेंगे। कार्यकारिणी के सदस्यों में केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

आप के प्रवक्ता पंकज गुप्ता ने बताया कि कुमार विश्वास सहित सभी सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। हालांकि पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे विश्वास की तरफ से यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *