रामदेव को टक्कर देंगे श्री श्री रविशंकर
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एफएमसीजी सेक्टर में एमएनसी कंपनियों को टक्कर देने का प्लान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की कंपनी ‘श्रीश्री आयुर्वेद’ ने भी पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है।
श्रीश्री आयुर्वेद भी 200 करोड़ का निवेश करने जा रही है। यह निवेश कंपनी विज्ञापन और प्रमोशन में करेगी। इसमें टीवी, प्रिंट, डिजिटल, आउटडोर और अन्य तरह के प्रमोशन शामिल हैं।
