Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓñªÓñ▓Óñ¥ÓñÁ ÓñòÓñ¥ ÓñªÓÑîÓñ░

भाजपा में बदलाव का दौर

लगातार राज्य विधानसभा चुनाव हारते जा रही भाजपा में अब बदलाव का दौर शुरू होने जा रहा है। मोदी-शाह के सरकार और संगठन पर काबिज होने के बाद से स्थापित स्थानीय नेताओं को दरकिनार कर अपने चहेतों को राज्य की कमान सौंपने की कवायद पर अब रोक लगने के समाचार हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में मिली भारी पराजय से सबक लेते हुए अब राज्यों की कमान जनाधार वाले नेताओं को सौंपी जाएगी। इन सूत्रों की माने तो सबसे पहले मध्य प्रदेश में शिवराज चैहान, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह और दिल्ली में डाॅ हर्षवर्धन या विजय गोयल की वापसी होनी तय है।

खबर यह भी जोरों पर है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के दिन भी लदने वाले हैं। बहुत संभावना है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ निशंक को राज्य सरकार की बागडोर सौंप दी जाए।